खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

हमें आध्यात्मिक अभ्यास के अवसर को उस हवा से भी अधिक महत्व देना चाहिए जिसमें हम सांस लेते हैं।

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास यूनाइटेड किंगडम से फ्रेया का हार्टलाइन है:

प्रिय सुप्रीम मास्टर टीवी टीम, हमारे परम कृपालु एवं प्रेममय सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी और हमारी दुनिया के सभी प्राणियों, मैं एक दिलचस्प आंतरिक अनुभव साँझा करना चाहती हूं जो मुझे कल रात नींद के दौरान प्राप्त हुआ था। मैं अपना जीवन वैसे ही जी रही थी जैसा कि मैं आमतौर पर जीती हूँ, लेकिन मैं भूल गई थी कि मैं वास्तव में कौन हूँ और मेरा ध्यान सांसारिक मामलों पर अधिक केन्द्रित था। वास्तव में, विश्व भर के मेरे आस-पास मौजूद स्वर्गदूतों/संतों द्वारा मेरी देखभाल और मेरा मार्गनिर्देशन किया जा रहा था, जिनके बारे में मुझे यह एहसास नहीं था कि वे परमेश्व के शिष्य थे। एक तरह से मेरी परीक्षा ली जा रही थी।

फिर मैंने अपने घर पर अपने कंप्यूटर पर सुप्रीम मास्टर टीवी और गुरुवर को सुना, और मुझे अचानक हमारे मिशन और इस समय हमारी दुनिया की नाजुक स्थिति याद आई। मैं फूट-फूट कर रोने लगी जब मुझे एहसास हुआ कि मैंने अपने जीवन का कितना समय भौतिक सांसारिक चीजों पर बर्बाद कर दिया है। मैंने सच में आशा खो दी थी और एहसास हुआ कि मैं सर्वशक्तिमान ईश्वर के प्रति पर्याप्त ईमानदार नहीं थी।

अचानक, स्वर्गदूतों और संतों ने अपना वास्तविक स्वरूप मेरे सामने प्रकट किया, और मैं स्वर्ग के द्वार पर प्रकट हो गई। सर्वशक्तिमान ईश्वर एक ईसाई भिक्षु के रूप में मेरे सामने प्रकट हुए। मैं रो पड़ी और कबूल किया कि मैंने उन्हें निराश किया है। उन्होंने मुझसे कहा, "कोई बात नहीं, प्यारी बच्ची, तुम्हारा प्रेम सच्चा और करुणामय है।" उन्होंने बताया कि जिस दुनिया में हम जी रहे हैं, उसमें संत के रूप में जीना बहुत कठिन हो गया है, और हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमें सभी सांसारिक मामलों और इच्छाओं को पीछे छोड़ देना चाहिए, तथा दूसरों की मदद के लिए जो कुछ भी हम कर सकते हैं, वह करना चाहिए। जितना हो सके उतना अपना समय क्वान यिन ध्यान पर केन्द्रित करना चाहिए, और दूसरों को वीगन बनने में सहायता करना चाहिए। उन्होंने मुझे बताया कि विश्व एक शांतिपूर्ण वीगन विश्व बन जाएगा, जो इस स्तर के स्वर्ग के समान होगा। उन्होंने कहा कि उच्चतर स्वर्गों में हम दीक्षितों के लिए एक स्थान है। मैंने इस पर सवाल उठाया। मैंने पूछा, "क्या यह वह स्थान होगा जहाँ प्रेम ऊर्जा के अलावा कुछ भी नहीं होगा, जहाँ हमारी आत्माएं स्वर्ग में एक होंगी?" उन्होंने मुझसे कहा, "हां, तुम्हारे दीक्षित भाइयों और बहनों के साथ।" हमारी दुनिया के सबसे निष्ठावान लोग मुक्त हो जायेंगे। उन्होंने अपना हाथ मेरे सिर पर रखा, और प्रेम और आशीर्वाद की असीम शक्ति मेरी आत्मा में प्रवाहित हो गयी। फिर मुझे हमारी दुनिया में वापस भेज दिया गया।

हमें हर चीज़ को एक तरफ़ रखकर हर अनावश्यक चीज़ को छोड़ देना चाहिए। परमेश्वर सर्वशक्तिमान ईश्वर और परम गुरु (अल्टीमेट मास्टर) के असीम प्रेम और क्षमाशीलता को आशीर्वाद दें। हमे इतना सारा प्रेम मिला है। यूनाइटेड किंगडम से फ्रेया

ईमानदार फ्रेया, अपने शक्तिशाली आंतरिक अनुभव को हमारे साथ साँझा करने के लिए धन्यवाद। इस धर्म-समाप्ति के युग में, सांसारिक मामलों पर ध्यान देने के बजाय परमेश्वर को अपने जीवन का केन्द्र बनाना अत्यंत महत्वपूर्ण है। जीवन नाजुक है और किसी भी क्षण समाप्त हो सकता है, इसलिए हमें अभी परमेश्वर को खोजना होगा,इससे पहले कि बहुत देर हो जाए। आप और यूनाइटेड किंगडम के खुशमिजाज लोग हर दिन परमेश्वर की शांति में रहें, सुप्रीम मास्टर टीवी टीम

साथ में, आपके लिए गुरुवर का यह अंतर्दृष्टिपूर्ण जवाब है: "आत्मविश्लेषी फ्रेया, धन्यवाद, प्रिय, एक वफ़ादार क्वान यिन अभ्यासी होने के लिए, और एक ऐसा दिल होने के लिए जो अभी भी प्यार और पवित्रता से धड़कता है। आपको आशीर्वाद! जो अतीत में हुआ उसे भूल जाएं और अपनी आंतरिक प्रगति जारी रखें। विश्व एक सम्मोहक भ्रम है, लेकिन यह केवल अस्थायी है इसलिए हमें इसे हमेशा याद रखना चाहिए। हमारा शाश्वत घर हमारी प्रतीक्षा कर रहा है, और परमेश्वर सदैव हमें वापस बुला रहे हैं। जब तक हम इस संसार में जीवित हैं, हमें यह अवश्य करना चाहिए। मृत्यु के समय यह घटना स्वतः नहीं घटित होती। हमें आध्यात्मिक अभ्यास के अवसर को उस हवा से भी अधिक महत्व देना चाहिए जिसमें हम सांस लेते हैं। आध्यात्मिक अभ्यास के प्रति इस प्रकार का दृष्टिकोण और कदर शीघ्र प्रगति की ओर ले जाती है। विशेषकर अब, जब हमारे ग्रह का भविष्य खतरे में है और हमारे पास अपना रास्ता बदलने के लिए अधिक समय नहीं है, हम महसूस कर सकते हैं कि इस संसार में हम जिस किसी भी चीज से चिपके हुए हैं, वह वास्तव में महत्वपूर्ण नहीं है, फिर भी अधिकांश लोग अपनी सारी ऊर्जा और समय भौतिक चिंताओं पर खर्च कर देते हैं और परमेश्वर को भूल जाते हैं। अब जागने का समय है। आप और रहस्यमय यूनाइटेड किंगडम स्वर्ग के शानदार प्रकाश में आनंदित हों। आपको हमेशा प्रेम!"
और देखें
नवीनतम वीडियो
उल्लेखनीय समाचार
2025-06-07
220 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2025-06-07
557 दृष्टिकोण
शॉर्ट्स
2025-06-07
86 दृष्टिकोण
शॉर्ट्स
2025-06-07
85 दृष्टिकोण
1:21

Animals are People, Part 33

2025-06-07   88 दृष्टिकोण
शॉर्ट्स
2025-06-07
88 दृष्टिकोण
1:34

Animals are People, Part 34

2025-06-07   75 दृष्टिकोण
शॉर्ट्स
2025-06-07
75 दृष्टिकोण
1:42

Animals are People, Part 35

2025-06-07   68 दृष्टिकोण
शॉर्ट्स
2025-06-07
68 दृष्टिकोण
1:45

Animals are People, Part 36

2025-06-07   72 दृष्टिकोण
शॉर्ट्स
2025-06-07
72 दृष्टिकोण
1:42

Animals are People, Part 37

2025-06-07   58 दृष्टिकोण
शॉर्ट्स
2025-06-07
58 दृष्टिकोण
1:52

Animals are People, Part 38

2025-06-07   50 दृष्टिकोण
शॉर्ट्स
2025-06-07
50 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
Prompt
OK
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड