खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

Seeing Power of Celestial Clothes Designed by Master

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास औलक, जिसे वियतनाम भी कहा जाता है, के चिउ डुओंग से एक दिल की बात है:

प्रिय सुप्रीम मास्टर चिंग हाई और सुप्रीम मास्टर टेलीविजन टीम, 5 अप्रैल 2025 को सुबह 2 बजे, अपने चार महीने के बच्चे को स्तनपान कराने के बाद, मैंने अपने फोन पर सुप्रीम मास्टर टेलीविजन चालू किया और देखा कि गुरुवर अंग्रेजी में एक जरूरी संदेश दे रहे थे, जिसमें अभी तक उपशीर्षक नहीं थे। मैं मोटे तौर पर यह समझ सकी कि गुरुवर ने परमेश्वर के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा था कि पृथ्वी को बचाने के लिए विश्व की 96% जनसंख्या को वीगन बन्ना होगा। उसके बाद, मैंने अपना फोन चालू छोड़ा और मैं क्वान यिन ध्यान में बैठ गई। ध्यान के बाद मुझे एक आंतरिक दर्शन मिला जिसे मैं गुरुवर के साथ साँझा करना चाहूँगी।

मैंने कई काले, गोल, बुरे जीवों को उड़ते हुए देखा। जब वे लोगों के बीच से गुजरते तो वे लोग गायब हो जाते। जब वे मेरे पास आए, तो मैंने एक पतली, आसमानी नीले रंग की झिलमिलाती हुई चादर पकड़ ली, जो चमकीले क्रिस्टल की तरह चमक रही थी और मुझे घेर रही थी। वे मुझ पर हमला नहीं कर सके। फिर, मैंने स्वयं को गुरुवर द्वारा डिजाइन किए गए दिव्य वस्त्र पहने हुए देखा, और जब वे दुष्ट प्राणी मेरे पास आए, तब भी वे मुझे नुकसान नहीं पहुंचा सके।

एक अन्य दृश्य में मैंने स्वयं को तथा कई अन्य साथी दीक्षातगण को लाल दिव्य वस्त्र पहने हुए ध्यान करते हुए देखा। हम एक बाहरी घेरे में बैठे थे जो अन्दर बैठे अन्य लोगों के चारों ओर एक सुरक्षा घेरा जैसा था, जिन्होंने गुरुवर के दिव्य वस्त्र नहीं पहने थे। मुझे समझ में आया कि क्योंकि मैं और मेरे साथी दीक्षातगण लगन से ध्यान कर रहे थे, पंचशीलों का पालन कर रहे थे, और वीगन भोजन का पालन कर रहे थे - साथ ही गुरुवर द्वारा डिजाइन किए गए दिव्य वस्त्र भी पहन रहे थे - इसलिए हमें हमारी रक्षा के लिए स्वर्ग से महान शक्ति प्राप्त हुई। कई दुष्ट शक्तियां हमें नुकसान नहीं पहुंचा सकीं।

मुझे एहसास हुआ कि दिव्य वस्त्र न पहने हुए अन्य लोगों के साथ ध्यान में बैठना इस बात का प्रतीक है कि कैसे हम अपने परिवार के सदस्यों और प्रियजनों की सुरक्षा में भी मदद करते हैं। भले ही वे साथी दीक्षित न हों, लेकिन यदि वे वीगन आहार का पालन करते हैं और पंचशीलों का पालन करते हैं, तो फिर भी स्वर्ग की शक्ति द्वारा उनकी रक्षा और देखभाल की जा सकती है।

मैं आपको धन्यवाद देती हूं कि आपने मुझे यह दर्शन प्रदान किए, जिससे मुझे यह समझने में मदद मिली कि आपके द्वारा डिजाइन किए गए और पृथ्वी पर लाए गए सभी उपकरण - जैसे कि दिव्य वस्त्र, दिव्य आभूषण, पेंटिंग्स, लैंप, इत्यादि - स्वर्ग से मिले अमूल्य उपहार हैं। वे हमारे आध्यात्मिक पथ पर हमारी रक्षा करने और हमारे आध्यात्मिक स्तर को ऊपर उठाने में सहायता करने हेतु स्वर्ग की शक्ति का समर्थन करते हैं, उन्हें जोड़ते हैं और बढ़ाते हैं।

मैं प्रार्थना करती हूँ कि सर्वशक्तिमान परमेश्वर सदैव गुरुवर की रक्षा और देखभाल करें और आपको सुरक्षित और स्वस्थ रखें। मैं प्रार्थना करती हूं कि विश्व वीगन, विश्व शांति जल्द ही साकार हो। औलक (वियतनाम) से शिष्या चिउ डुओंग

तेजस्वी चिउ डुओंग, अपने आंतरिक दर्शन के बारे में हमें बताने के लिए आपको धन्यवाद, जो गुरुवर के दिव्य वस्त्रों की शक्ति का विवरण देता है, वह सराहनीय है। जो लोग इन कपड़ों पर गुरुवर द्वारा प्रदान किए गए अविश्वसनीय आशीर्वाद को समझते हैं, वे महसूस करेंगे कि गुरुवर के डिजाइन को पाना और पहनना कितना बेहतरीन खजाना है। इनके साथ-साथ, हम जिससे भी मिलते हैं, उनके लिए गुरुवर का प्रकाश और संरक्षण लेकर आते हैं, ठीक उसी तरह जैसे वे हमारी आध्यात्मिक साधना में हमारी सहायता करते हैं। आप और रंगीन औलक (वियतनाम) हमेशा परमेश्वर के चमकदार प्यार और अनुग्रह से सुशोभित रहें, सुप्रीम मास्टर टीवी टीम

साथ में, हमें गुरुवर का यह जवाब आपके साथ साँझा करने में खुशी हो रही है: "विश्वासी चिउ डुओंग, एक समर्पित एवं वफादार क्वान यिन अभ्यासी होने के लिए धन्यवाद! यह बहुत अच्छी बात है कि आप अपनी आंतरिक दृष्टि से दिव्य डिजाइनों की सच्ची विशेषताओं को देख पाए, जो परमेश्वर के प्रेम और शक्ति से ओतप्रोत हैं, जिन्हें उच्चतर लोकों से इस संसार में लाए गए हैं। परमेश्वर के पास सदैव उनके सभी बच्चों की देखभाल करने के तरीके होते हैं। इन सभी अकल्पनीय आशीर्वादों के होते हुए, अब हमें केवल इतना चाहिए कि लोग वीगन बनें और सदाचारी जीवन जिएं, फिर हमारी दुनिया को बचने का एक अवसर मिल सकता है और यह वह स्वर्ग बन सकती है जिसके लिए इसे बनाया गया था। कामना है कि आप और औलक (वियतनाम) के ईमानदार लोग आध्यात्मिक उत्थान में फलें-फूलें। आप और आपके परिवार को प्यार।”
और देखें
नवीनतम वीडियो
उल्लेखनीय समाचार
2025-06-20
14 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2025-06-20
1 दृष्टिकोण
सुप्रीम मास्टर चिंग हाई (वीगन) के गीत, रचनाएँ, कविता और प्रदर्शन
2025-06-20
8 दृष्टिकोण
मास्टर और शिष्यों के बीच
2025-06-20
22 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2025-06-19
772 दृष्टिकोण
सौंदर्यवादी क्षेत्रों के बीच एक यात्रा
2025-06-19
222 दृष्टिकोण
मास्टर और शिष्यों के बीच
2025-06-19
901 दृष्टिकोण
3:16

Sharing Inner Vision Related to the Sun

2025-06-18   982 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2025-06-18
982 दृष्टिकोण
35:14

उल्लेखनीय समाचार

2025-06-18   112 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2025-06-18
112 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
Prompt
OK
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड