खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

Sharing Incredible Effects of Supreme Master TV Max on Lives of Me and People Around

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास जापान में अमिका से एक दिल की बात है:

परम प्रिय अल्टिमेट मास्टर (परम गुरुवर) और सुप्रीम मास्टर टेलीविजन टीम, 1 मार्च को, संयुक्त राज्य अमेरिका में रहने वाली एक दीक्षित बहन ने मुझे अपने घर पर चल रहे मल्टी-स्क्रीन सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स के अनंत प्रकाश के टावर का एक वीडियो भेजा, जिसे ओबीएस (ओपन ब्रॉडकास्टर सॉफ्टवेयर) का उपयोग करके बनाया गया था। जब मैंने वीडियो खोला, तो मुझे वीडियो में से शक्तिशाली आशीर्वाद शक्ति का प्रवाह महसूस हुआ। मैं बहुत चकित और प्रभावित हो गई, और मैंने तुरंत यह सीखना चाहा कि सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स बजाने के लिए ओबीएस का उपयोग कैसे किया जाए। परमेश्वर की व्यवस्था का शुक्र है, कि उक्त बहन ने मुझे चीन की एक बहुत ही कुशल दीक्षित बहन से परिचय करवाया।

2 मार्च को, उनकी मदद से, मैंने ओबीएस का उपयोग करके सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना अनंत संस्करण का ऑफ़लाइन संस्करण स्थापित किया। उस रात क्वान यिन ध्यान के दौरान, मैंने अपने भाइयों और बहनों को देखा, साथ ही एक बड़ी बहन को भी देखा, जिनका कई साल पहले निधन हो चुका था - वे सभी मेरे घर आए और वे मेरे द्वारा बनाए गए वीगन चावल के दलिया और वीगन स्टीम्ड स्टफ्ड बन्स खाना चाहते थे।

3 मार्च को, मैंने सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स लाइवस्ट्रीम के साथ अनंत प्रकाश के टॉवर बनाने के लिए ओबीएस का उपयोग करने का तरीका जानने के लिए उक्त चीन की दीक्षित बहन से फिर से संपर्क किया। सेटअप की शुरुआत से लेकर इसके पूरा होने तक, मेरा घर बहुत उज्ज्वल हो गया। अनंत प्रकाश टावर की शक्ति अविश्वसनीय रूप से मजबूत थी। उस शाम ध्यान के दौरान, मैंने देखा कि मेरे पति के भाई, बहन और कई मित्र मेरे घर के पूरे स्थान में आए और यह भर गया था। वे उंगलियों जितने छोटे थे, और वे सभी सुप्रीम मास्टर टीवी देखने आए थे।

4 मार्च को, मैंने जापान के निगाटा प्रान्त में रहने वाली एक दीक्षित बहन को कंप्यूटर खरीदने मदद की और OBS का उपयोग करके सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स लाइवस्ट्रीम की मल्टी-स्क्रीन बनाई। उस शाम ध्यान के दौरान, कई पशु-लोग मेरे घर आए – जिनमें बड़े शेर- और गोरिल्ला-लोग भी शामिल थे। वे सभी सुप्रीम मास्टर टीवी लाइवस्ट्रीम देखने भी आए थे।

लगातार तीन दिनों के ध्यान के अनुभवों ने मुझे गुरुवर की असीम आशीर्वाद शक्ति और सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स बजाने की शक्ति का एहसास कराया, जिसके माध्यम से मेरे परिवार, दोस्तों और पशु-लोगों सभी को असीम आशीर्वाद और मदद मिली।

अब हम इस ओबीएस सेटअप विधि को अधिकाधिक साथियों के साथ साँझा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, जिसका लक्ष्य अधिक से अधिक क्षेत्रों को कवर करना है। जापान के ओसाका, टोक्यो, निगाटा, योकोहामा, गुन्मा, नागानो और चिबा जैसे क्षेत्रों में साथी दीक्षितों ने भी सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स बजाने के लिए अनंत प्रकाश टावर की स्थापना की है। प्रत्येक व्यक्ति ने सुप्रीम मास्टर टीवी वेबसाइट से डाउनलोड किए गए सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना वीडियो को लगातार चलाने के लिए कई पोर्टेबल मीडिया प्लेयर भी खरीदे हैं, और वे अपने आसपास के लोगों और समुदायों को आशीर्वाद देने के लिए बाहर या काम पर जाते समय भी इन्हें चलाना जारी रखते हैं।

धन्यवाद, गुरुवर, इस अद्भुत व्यवस्था के लिए! धन्यवाद, हे सर्वशक्तिमान परमेश्वर, आपके आशीर्वाद के लिए! धन्यवाद, तीन-में-एक परम शक्तिशाली, आपके अनुग्रह के लिए! साथी दीक्षितों को धन्यवाद, आपके प्यार और समर्पण के लिए! साथी दीक्षित एवं गैर-दीक्षित लोगों को भी धन्यवाद, आपके महानतम सहयोग के लिए! सादर, जापान से अमिका

प्रचुर अमिका, आपके जीवन और आपके आस-पास के लोगों पर सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स के अविश्वसनीय प्रभावों को साँझा करने के लिए धन्यवाद। हम आशा करते हैं कि आप और परिष्कृत जापान पर ईश्वरीय आशीर्वाद की वर्षा हो, सुप्रीम मास्टर टीवी टीम

साथ में, गुरुवर के पास आपके लिए एक उत्साहपूर्ण जवाब है: "सहायक अमिका, यह वास्तव में अकल्पनीय है कि सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स के माध्यम से अब हमें किस हद तक आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। परमेश्वर को धन्यवाद दें, उच्च प्रौद्योगिकी के लिए, और उसके लिए जो इसने हमारे ग्रह एवं समस्त ब्रह्मांड को उपलब्ध कराया है। हम सभी को तीन सबसे शक्तिशाली के प्रति अपार स्तुति और आभार व्यक्त करना चाहिए, उन सभी कृपाओं के लिए जो इस समय पृथ्वी को रूपान्तरित कर रही हैं। कृपया दूसरों के साथ साँझा करना जारी रखें और उन्हें हमारी दुनिया के उत्थान में मदद करने के लिए सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करें! कामना है कि आपको और आपके ईमानदार जापानी लोगों को दसों दिशाओं के सभी बुद्धों से सुरक्षा प्राप्त हो। मेरा प्यार हमेशा आपके साथ है!”
और देखें
नवीनतम वीडियो
उल्लेखनीय समाचार
2025-06-19
159 दृष्टिकोण
सौंदर्यवादी क्षेत्रों के बीच एक यात्रा
2025-06-19
64 दृष्टिकोण
मास्टर और शिष्यों के बीच
2025-06-19
246 दृष्टिकोण
3:16

Sharing Inner Vision Related to the Sun

2025-06-18   757 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2025-06-18
757 दृष्टिकोण
मास्टर और शिष्यों के बीच
2025-06-18
636 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2025-06-17
689 दृष्टिकोण
33:44

उल्लेखनीय समाचार

2025-06-17   118 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2025-06-17
118 दृष्टिकोण
ज्ञान की बातें
2025-06-17
115 दृष्टिकोण
सौंदर्यवादी क्षेत्रों के बीच एक यात्रा
2025-06-17
329 दृष्टिकोण
मास्टर और शिष्यों के बीच
2025-06-17
881 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
Prompt
OK
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड