खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे

आदरणीय ब्रैंडन बिग्स: परमेश्वर के प्रेम के शानदार दर्शन, 2 भागों के भाग 2

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
आदरणीय ब्रैंडन बिग्स एक अमेरिकी पादरी हैं, जिन्हें सर्वशक्तिमान परमेश्वर, जो सर्वोच्च हैं, महानतम हैं, और प्रभु यीशु मसीह (शाकाहारी) से भविष्यसूचक अंतर्दृष्टि और दर्शन प्राप्त होते हैं। वह इन दिव्य रहस्योद्घाटनों को अपने यूट्यूब चैनल, “Last Days (@lastdays247)” पर साँझा करते हैं। श्रद्धेय बिग्स अपने सोशल मीडिया फलोअर्स को उनके साथ मिलकर प्रार्थना करने और प्रतिदिन परमेश्वर की खोज करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, जिससे हमारे ग्रह और हमारे जीवन में स्वर्ग की कल्याणकारी ऊर्जा को और अधिक बढ़ाने में मदद मिले।

प्रभु से मिले आध्यात्मिक दर्शनों के माध्यम से, आदरणीय ब्रैंडन बिग्स को कई विनाशकारी घटनाएं दिखाई गई हैं जो जल्द ही हमारी पृथ्वी पर आ सकती हैं।

बहुत सी चीजें बढ़ने वाली हैं। और उन्होंने हमें बताया कि बड़े-बड़े भूकंप आने वाले हैं। बड़े-बड़े। और वे समुद्र में घटित होंगे। और मैंने समुद्र को खुलते देखा, और मैंने गैसों को आगे आते देखा, और मैंने गहरे में मछलियों को देखा, यह एक संकेत होगा, एक बड़ा संकेत कि जब हम ऐसी मछलियाँ देखेंगे जिन्हें हमने पहले कभी नहीं देखा है। ऐसी मछलियाँ जिन्हें हमने पहले कभी मरते हुए या किनारे पर बहते हुए नहीं देखा था, या फिर उस क्षेत्र से भागकर गहरे पानी से ऊपर की ओर आती हुई, समुद्र तल पर हो रही घटनाओं से दूर जाने की कोशिश करती हुई। क्योंकि प्रभु ने मुझे दिखाया था कि समुद्र तल पर बड़ी-बड़ी घटनाएं घटित होंगी। और मैंने सुनामी देखी, मैंने सुनामी को फिर से अलास्का की ओर जाते देखा, मैंने आपको उनके बारे में सब बताया था। मैंने आपको जापान में होने वाली सभी घटनाओं के बारे में बताया था।

लेकिन यह उससे भी अधिक था, यह ज्वालामुखियों के बारे में था, और मैंने आपको इटली के बारे में चेतावनी दी थी, इटली में एक बड़ा भूकंप आ रहा है, और वहां सुनामी लहर आ रही है।

और हम महामारियाँ, महामारी और ऐसी चीजें देखेंगे, मित्रों।

आदरणीय बिग्स को दिखाई दिए ये दर्शन अब हमारी आँखों के सामने प्रकट होते प्रतीत होते हैं।

भीषण भूकंप

गहरे समुद्र में रहने वाले मछली-जन रहस्यमय तरीके से तटों पर आते हैं

ज्वालामुखीय गतिविधि में तेजी बढ़ती है

बीमारियाँ बढ़ती है

यद्यपि ये भविष्यवाणियां चिंताजनक लग सकती हैं, फिर भी आशा की अपार संभावनाएं अभी भी मौजूद हैं! सर्वशक्तिमान परमेश्वर ने आदरणीय बिग्स को बताया कि इस अशांत समय के दौरान, मानवता को स्वर्ग से अंतिम विशाल प्रवाह और विशेष "अंत समय के उपहार" प्राप्त होंगे, जो हमें अपने दिव्य स्वभाव के साथ फिर से जुड़ने में मदद करेंगे।

जब मैं प्रार्थना कर रहा था तो मैंने देखा कि आकाश मेरे ठीक ऊपर फट गया। मैं वायुमंडल में एक बड़े बदलाव की बात कर रहा हूं। और मैंने प्रभु के आत्मा को देखा, मैंने प्रभु को अपने सिंहासन पर बैठे देखा, महान परमेश्वर यहोवा।

आपको यह समझने की ज़रूरत है कि परमेश्‍वर हमसे कितना प्यार करते हैं। वह हमारा कितना ख्याल रखते हैं। उन्होंने कहा, “स्वर्ग अब पृथ्वी पर उतरने जा रहा है।” यह पृथ्वी पर स्वर्ग का ऐसा आक्रमण होगा जैसा हमने पहले कभी नहीं देखा।

और सिंहासन से तरल लावा बह रहा था, जो तरल शहद जैसा दिख रहा था, लेकिन वह गुड़ की तरह बह रहा था। यह धीमी थी, लेकिन सुन्दर थी, और सिंहासन से निकल रहे इस शहद जैसे पदार्थ के अंदर सोने की धूल और सुंदर चीजों की चमक थी, और यह पृथ्वी पर बह रहा था।

स्वर्ग की ओर, स्वर्ग की दीवारों की ओर, एक विशाल लहर थी जो टूटने के कगार पर थी। यीशु ने मुझसे बात की, उन्होंने कहा, "क्या आप वहाँ उस लहर को देख रहे हो?" और मैंने कहा, “हाँ, प्रभु।” उन्होंने कहा, "यह अंतिम प्रमुख प्रवाह है जो एक बार फिर पृथ्वी को मेरी महिमा से भरने वाला है।" एक विशाल प्रयास, आत्माओं का ऐसा विशाल फसल जैसा इस दुनिया ने पहले कभी नहीं देखा, एक बार फिर होने वाला है।

और उस विशाल लहर के पीछे अग्नि रथों के साथ देवदूत थे। उन्होंने कवच पहन रखा था। और उन सभी के पास अपने अग्निमय रथों की पीठ पर उपहार थे। और मैंने प्रभु से पूछा, “वे उपहार क्या हैं?” और उन्होंने कहा, "ब्रैंडन, ये अंत समय के उपहार हैं - ऐसी चीजें जो दुनिया ने पहले कभी नहीं देखीं।" ऐसे उपहार जो इस धरती पर पहले कभी इस्तेमाल नहीं किए गए, जैसे बड़े उपहार।” और उन्होंने कहा, "वे स्वर्गदूत इसे पृथ्वी पर मेरे बच्चों के लिए अंतिम उद्धार के रूप में लाने जा रहे हैं।"

सर्वशक्तिमान परमेश्वर, जो सर्वोच्च हैं, महानतम हैं और प्रभु यीशु मसीह (वीगन) के पवित्र दर्शनों के माध्यम से, आदरणीय बिग्स को दर्शन मिला है कि एक जबरदस्त आध्यात्मिक पुनरुत्थान शीघ्र ही हमारे पूरे ग्रह पर फैल जाएगा।

और अचानक, यीशु और मैं उड़ चले, और हम स्वर्ग चले गये। और उन्होंने मुझे मेरे सामने एक संसार दिखाया। जहाँ तक नजर जाती है, एक विशाल दुनिया ही नजर आती है। उन्होंने कहा, "यह वह पुनरुत्थान है जो घटित होने वाला है।"

वहां रोशनी थी। ये पूरे विश्व भर में थी। वहाँ सभी प्रकार की चीजें थीं, यह छोटी मशालों, रोशनी की तरह दिखती थी। और अमेरिका से लेकर तट से तट तक, हर जगह रोशनी थी। यूरोप में रोशनी थी। लेकिन चीन और पूरे एशिया में रोशनी की नदियाँ बह रही थीं। मैं कोरिया को देख सकता था, मैं वियतनाम देख सकता था, वह सब कुछ। वहाँ रोशनी तो थी, लेकिन वे नदियों की तरह बह रही थीं। और उन्होंने पूछा, “क्या तुम इन्हें देख रहे हो?” उन्होंने कहा, "ब्रैंडन, वह वहाँ मेरा भूमिगत चर्च है।" वह एशिया में जो कुछ हुआ, वहां जो पुनरुत्थान हुआ उससे बहुत प्रसन्न थे। वह इस बात पर रोने लगे, मैंने देखा कि उनकी आँखें आँसुओं से भरी हुई थीं।

प्रभु यीशु ने आदरणीय ब्रैंडन ब्रिग्स से जिन प्रकाशों का उल्लेख किया, वे उस प्रकाश को दर्शाते हैं जो सच्चे श्रद्धालुओं से निकलता है; जो लगन से अभ्यास करते हैं, भक्ति के साथ प्रार्थना करते हैं, और सर्वशक्तिमान परमेश्वर की आज्ञाओं के अनुसार कार्य करते हैं। परमेश्वर उन सभी को देखते हैं।

वह कुछ लोग होंगे ऐसे लोगों को लाएंगे जो भटक ​​गए हैं। मैं तुमसे कह रहा हूं, हार मत मानो। उन बच्चों को त्यागना नहीं जो भटक गए हैं। प्रभु आपकी प्रार्थना सुनते हैं, और वह उन बच्चों को ला रहे हैं, मैं आपको बता रहा हूँ। आपको बस विश्वास बनाए रखना है, और दृढ़ रहना है, और आपके घर में सफलता अवश्य मिलेगी।

मैंने देखा कि परमेश्वर का हाथ सिंहासन से बाहर आया, और उसमें से प्रकाश की किरणें निकलीं। और वहाँ महिमा के गुंबद थे। इन महिमा के गुंबदों में लोग मीलों दूर से आते थे, और जब वे उन गुंबदों में प्रवेश करते, तो वे परमेश्वर की सामर्थ्य से चंगे हो जाते थे। हर जगह पुनरुत्थान हो रहा था। लेकिन पूरे विश्व में परमेश्वर की शक्ति द्वारा हर किसी का जीवन बदल रहा था।

चूंकि हमारे स्वर्गीय परम पिता मानवता को संभावित आपदाओं के सामने आने से पहले उनके साथ एक गहरा रिश्ता बनाने का अंतिम अवसर प्रदान करते हैं, इसलिए हमें वास्तव में परमेश्वर के समान प्रेम करने के लिए कहा गया है - बिना शर्त और पूरे दिल से प्रेम करने के लिए!

“इसलिए परमेश्वर ने मनुष्य को अपने स्वरूप के अनुसार उत्पन्न किया, अपने ही स्वरूप के अनुसार परमेश्वर ने उनको उत्पन्न किया।” ~ उत्पत्ति 1:27

"जो प्रेम नहीं करता वह परमेश्वर को नहीं जानता, क्योंकि परमेश्वर प्रेम है।" ~ 1 यूहन्ना 4:8

“परमेश्वर प्रेम है। जो प्रेम में रहता है, वह परमेश्वर में रहता है, और परमेश्वर उसमें रहता है।” ~ 1 यूहन्ना 4:16

“प्रभु ने हमें पहले भी बताया था, कि: 'मैंने तुमसे सदा प्रेम रखा है; मैंने तुमको अपनी अविचल कृपा से अपने पास खींच है।’” ~ यिर्मयाह 31:3

यदि हम “परमेश्वर की छवि” में बने हैं और “परमेश्वर प्रेम है”, तो हमें अपने पशु सह-नागरिकों सहित सभी प्राणियों के प्रति अपना प्रेम व्यक्त करना चाहिए। परमेश्वर के समान सच्चा प्रेम करने के लिए, हमें वीगन होना चाहिए!

हमारे परम करुणामय सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी (वीगन) ने अक्सर इस बात पर जोर दिया है कि वीगन जीवन शैली हमारे ग्रह को आसन्न आपदा से बचाने और इस सांसारिक जीवन से परे स्वर्ग में अपना स्थान सुरक्षित करने का एकमात्र समाधान है।

मुझे आपको बताना होगा, मैंने वास्तव में परमेश्वर से पूछा, मैंने परमेश्वर से विनती की, "कृपया, अगर पूरी दुनिया वीगन बन जाती है, तो क्या यह संभव है कि परमेश्वर की शक्ति से, हम उस नकारात्मक शक्ति को हरा सकें, जो पृथ्वी पर हर जीवित चीज़ को मारकर इन पर नियंत्रण करना चाहती है ताकि वे इसे अपना ग्रह बना सके?" तो, मैंने दूसरी बार, तीसरी बार पूछा, तो परमेश्वर ने कहा, “हाँ।” […]

और परमेश्वर कहते हैं कि "वीगन करुणामय ऊर्जा बुरी शक्ति की ऊर्जा को समाप्त कर देगी। और साथ ही प्रार्थनाएं भी, परमेश्वर से और सभी स्वर्गीय सत्वों से की गई प्रार्थनाएं, ये हमारी मदद करते हैं।” इसका केवल यही समाधान है। […]

कृपया अभी वीगन बनिए! सभी सरकारों के नेताएं, कृपया अपने लोगों को बचायें! आप सभी लोग, उद्धारकर्ता के आने का इंतजार मत कीजिए, बल्कि स्वयं उद्धारकर्ता बनिए। आप सभी उद्धारकर्ता हो सकते हैं। […] अब कृपया आप में से हर कोई बाहर जाएं और दूसरों को बताएं। अभी सभी वीगन बन जाएँ। […]

वीगन बनो, पश्चाताप करो, स्वर्गों में जाओ

हम अपने सभी दर्शकों को प्रोत्साहित करते हैं कि कृपया वीगन बनें, पश्चाताप करें, तथा अपने सभी परिचितों तक यह वीगन संदेश फैलाएं, ताकि हम सब मिलकर अपने ग्रह को बचाने में मदद कर सकें तथा अपने स्वर्गीय घर में वापस लौट सकें।
और देखें
सभी भाग (2/2)
1
विज्ञान और अध्यात्म
2025-06-21
736 दृष्टिकोण
2
विज्ञान और अध्यात्म
2025-06-28
1 दृष्टिकोण
और देखें
नवीनतम वीडियो
उल्लेखनीय समाचार
2025-06-29
415 दृष्टिकोण
हमारे ग्रह के बारे में प्राचीन भविष्यवाणियों पर बहु-भाग श्रृंखला
2025-06-29
508 दृष्टिकोण
मास्टर और शिष्यों के बीच
2025-06-29
577 दृष्टिकोण
2:52

Sharing Progress Veganism Has Made in Mongolia

347 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2025-06-28
347 दृष्टिकोण
36:12
उल्लेखनीय समाचार
2025-06-28
1 दृष्टिकोण
विज्ञान और अध्यात्म
2025-06-28
1 दृष्टिकोण
सौंदर्यवादी क्षेत्रों के बीच एक यात्रा
2025-06-28
321 दृष्टिकोण
मास्टर और शिष्यों के बीच
2025-06-28
972 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
Prompt
OK
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड