विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
अगला प्रश्न बेनिन के एकाउंटेंट श्री दाग्बा आंद्रे का है।Mr. Dagba Andre: मास्टर, आपका धन्यवाद। जो लोग जानते हैं कि आप पूरी मानवता के लिए क्या कर रहे हैं, उनके लिए केवल "धन्यवाद" कहना पर्याप्त नहीं होगा। इसीलिए मैं विनम्रतापूर्वक कहता हूँ, “धन्यवाद, मास्टर।” प्रिय मास्टर, हमारे सम्मेलन का विषय है "ग्रह को बचाने के लिए जैविक वीगन बनें।" हालाँकि, हम क्या नोटिस करते हैं? आजकल किशोरों की रुचि सामाजिक मुद्दों में नहीं, बल्कि फैशन और रुझानों में है। मास्टर, आपकी राय में, हम शिक्षक के रूप में जलवायु परिवर्तन पर एसओएस संदेश को किस प्रकार से लोगों तक पहुंचा सकते हैं, जो उन्हें आकर्षित कर सके? मास्टर, आपका धन्यवाद। (धन्यवाद।)Master: हाँ, महाशय दग्बा, नमस्कार। यह बहुत अच्छी बात है कि आप चिंतित हैं और आज हमारे साथ यहां हैं। मुझे यह सुनकर बहुत खुशी हुई कि आप अपने विद्यार्थियों को ग्रह को बचाने के बारे में बताना चाहते हैं, क्योंकि यह उनका वर्तमान और भविष्य का घर है, और वे ऐसा करना चाहेंगे, वे मदद के लिए कुछ करना चाहेंगे। ऐसा लगता है कि किशोरों की रुचि वर्तमान की तात्कालिक स्थिति की अपेक्षा फैशन और अन्य चीजों में अधिक है। लेकिन वे प्रायः सबसे खुले विचारों वाले लोग भी होते हैं।वे बुद्धिमान हैं, वे सहज हैं, वे आसानी से एक प्रभावित होने वाले और ईमानदार लोग हैं। एक बार जब वे ग्लोबल वार्मिंग को अपने जीवन से जोड़ लेंगे, तो वे सचमुच कुछ करने का निर्णय ले लेंगे। आप आश्चर्यचकित हो जायेंगे। विशेषकर यदि वे समझते हैं कि वे जो कर रहे हैं, उससे सचमुच फर्क पड़ सकता है, तो वे कार्रवाई करने वाले पहले व्यक्ति हो सकते हैं। उन्हें बस आप जैसे अच्छे नेता की जरूरत है। हाल ही में किए गए दो अध्ययनों में पाया गया है कि युवा लोग स्वयंसेवा करने तथा स्वयं को समर्पित करने में सबसे अधिक इच्छुक होते हैं। इसका मतलब यह है कि इस उम्र के युवाओं में बहुत ऊर्जा होती है और वे सबसे अधिक देखभाल करने वाले लोग हो सकते हैं।इसलिए आप उन्हें अपनी देखभाल और प्यार दिखाने के सक्रिय तरीके खोजने में मदद करके उन्हें प्रोत्साहित कर सकते हैं। आप उन्हें यह समझने में भी मदद कर सकते हैं कि ग्लोबल वार्मिंग वास्तव में कितनी जरूरी है। उन्हें ग्लोबल वार्मिंग का मानवीय पक्ष दिखाएं, उन लोगों और जानवर (-जन) की सच्ची कहानियां दिखाएं जो इसके कारण पीड़ित हैं। उदाहरण के लिए, द्वीपीय देशों में रहने वाले परिवारों को या तो स्थानांतरित होना पड़ता है या स्थानांतरित होने की योजना बना रहे हैं, क्योंकि वे देखते हैं कि पानी उनके घरों को डुबोने वाला है, या कुछ मामलों में, बढ़ते समुद्री स्तर के कारण ऐसा हो चुका है। या फिर, बूचड़खानों में या कॉस्मेटिक प्रयोगों में जानवर(-जन) के साथ किस तरह अमानवीय व्यवहार किया जाता है - इस पर कई फिल्में बनी हैं। हमने उन्हें सुप्रीम मास्टर टेलीविज़न पर दिखाया है।यह अकल्पनीय क्रूरता है। यह मानवीय नैतिक मानदण्ड से परे है। जानवर (-जन) के साथ इस तरह का व्यवहार करना हमारी गरिमा के खिलाफ है। इसलिए, यदि आप उन्हें यह सच्चाई दिखाएंगे कि किस प्रकार पशु-पक्षी, मनुष्य(-जन) के स्वाद के लिए कष्ट उठाते हैं, तो आप विद्यार्थियों में उनकी करुणामयी प्रकृति को जागृत करेंगे और वे इस बारे में कुछ करने का निर्णय लेंगे।या, आप यह भी दिखा सकते हैं कि कैसे प्रवासी पक्षी(-जन) को घोंसला बनाने के लिए जगह ढूंढने के लिए अधिक से अधिक दूर तक उड़ना पड़ता है, और ध्रुवीय भालू(-जन) अब अधिक से अधिक समय तक तैरते हैं क्योंकि अब बर्फ नहीं है, जब तक कि कभी-कभी वे थकावट के कारण डूब नहीं जाते। या, पड़ोसी देश में हाल के वर्षों में इतनी बाढ़ें, इतनी आपदाएं आदि क्यों आईं, आदि, आदि...उन्हें बताएं कि जलवायु परिवर्तन किस प्रकार वास्तविक जीवन, वास्तविक पशु(-जन), वास्तविक लोगों और उनके स्वयं के जीवन को प्रभावित कर रहा है। तब, युवाओं को यह एहसास होगा कि जलवायु परिवर्तन को रोकना किसी भी अन्य चीज़ से पहले है-हर चीज से पहले – इस दुनिया में उनके लिए जो कुछ भी महत्वपूर्ण है, उससे भी पहले, उनकी नौकरी से पहले, पैसे से पहले, और यहां तक कि मौज-मस्ती से भी पहले- क्योंकि एक स्थिर जलवायु और एक जीवित ग्रह के बिना, कोई भी उन चीजों का आनंद नहीं ले पाएगा जो हम चाहते हैं, या वे चीजें नहीं कर पाएंगे जो हम करना चाहते हैं। इसलिए, युवाओं को यह दिखाना भी महत्वपूर्ण है कि अभी भी आशा है; हम अभी भी ग्रह को बचा सकते हैं।आप उन्हें यह बता सकते हैं: यह एक मौका है कि वे वीगन बनकर और इस समाधान की खबर फैलाकर सच्चे नायक बन सकते हैं। वे न केवल अपना जीवन बचा सकते हैं, बल्कि विश्व भर के लोगों और अनगिनत पशु-पक्षियों का भी जीवन बचा सकते हैं। यदि आप व्यक्तिगत रूप से, जानवर (-जन) के लिए, भूखे लोगों के लिए, भूख से मरते बच्चों के लिए वीगन होने के सभी लाभों की व्याख्या करते हैं - उन्हें यह बहुत पसंद आएगा और वे बहुत उत्साहित होंगे, क्योंकि वे जानते हैं कि वे वास्तव में बदलाव ला सकते हैं। युवा लोग अक्सर अपनी जीवनशैली बदलने के लिए सबसे अधिक तत्पर रहते हैं, यदि उन्हें इसका कोई कारण नजर आता है। कई मामलों में, उनका आयु समूह ही सबसे पहले यह समझता है कि वीगन अच्छा है, सही है।इसलिए, मुझे लगता है कि अगर हम उन्हें तार्किक रूप से समझाएं कि ग्लोबल वार्मिंग की समस्या को हल करने के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण कदम है, तो वे प्रेरित होंगे। वे आपका समर्थन करेंगे। वे आपके पीछे होंगे। वे ऐसा करेंगे। धन्यवाद, महाशय दाग्बा। भगवान आपको और आपके विद्यार्थियों को आशीर्वाद दें। हां, आप बेनिन से आते हैं। भगवान आपके देश बेनिन को भी आशीर्वाद दें। (मास्टर, आपके उत्तर के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।)अगला प्रश्न श्री अक्पाबला प्रॉस्पर का है। वह NIOTO कंपनी में मैकेनिकल इंजीनियर, गुणवत्ता नियंत्रण हैं।Mr. Akpabla Prosper: नमस्ते, मास्टर! मैं मानवता को प्राकृतिक आपदाओं से बचाने के लिए आपके द्वारा किए गए हर कार्य के लिए ईमानदारी से आपको धन्यवाद देना चाहता हूँ। मेरा एक छोटा सा प्रश्न है जो मेरे व्यवसाय से संबंधित नहीं है, परंतु हमारी मान्यताओं से संबंधित है। प्रश्न यह है: कि हमारे बीच कुछ लोग सोचते हैं कि ग्लोबल वार्मिंग ईश्वर की ओर से दंड है। वीगन भोजन देवताओं को कैसे शांत कर सकता है? मास्टर, आपका धन्यवाद। (धन्यवाद।)Master: नमस्कार, महाशय अक्पाबला। मुझे ख़ुशी है कि आपने यह सवाल पूछा।यह समझ में आता है कि लोग ग्लोबल वार्मिंग को एक सजा के रूप में सोचते हैं। एक तरह से, यह हो सकता है। हालाँकि, यह वास्तव में स्वर्ग या देवताओं की ओर से कोई दंड नहीं है, बल्कि हमारे कार्यों का परिणाम है। ग्लोबल वार्मिंग इस सार्वभौमिक सिद्धांत का पालन करती है कि प्रत्येक क्रिया के साथ एक प्रतिक्रिया या हम कह सकते हैं कि एक परिणाम आता है।इसलिए, यदि मानवता विचारशील और दयालु तरीके से कार्य करती है, तो ब्रह्मांड बदले में विचारशीलता और दयालुता लाएगा। जैसे यदि आप एक सेब का बीज बोएंगे तो बदले में आपको सेब ही मिलेंगे। यदि हम कांटेदार झाड़ी का बीज बोएंगे तो परिणामस्वरूप हमें कांटेदार झाड़ी ही प्राप्त होगी। इसलिए, कोई भी ऐसा कार्य जिसमें हत्या शामिल हो, उन्हें करने वाले को उसी प्रकार की सजा देगा। यह कानून बहुत सटीक है. (पशु-जन) मांस आहार का अर्थ है जीवन को नकारना और, परिणामस्वरूप, हम वही फल प्राप्त करेंगे। लेकिन वीगन भोजन जीवन का प्रसाद है, इसलिए यह देवताओं को प्रसन्न करेगा। इसलिए, इसका पुरस्कार भी वही होगा - एक सुरक्षित जीवन।तो, आपका यह कहना सही है कि वीगन आहार सब कुछ शांत कर देता है, जिसमें हमारे अंदर का ईश्वर भी शामिल है। शांतिप्रिय वीगन आहार हमें, पशु(-जन) को, तथा विश्व को शांति प्रदान करता है। यही कारण है कि यह ग्लोबल वार्मिंग का सच्चा समाधान है। वीगन आहार न केवल वायुमंडल से हानिकारक मीथेन को हटाता है, बल्कि गहरे स्तर पर, यह घातक क्रियाओं को हटाता है और उनके स्थान पर दयालुता को लाता है, जिससे पूरा ग्रह इस आवश्यक अच्छाई, सकारात्मक परोपकारी ऊर्जा से भर जाता है। और फिर निश्चय ही देवता भी सदैव प्रसन्न रहेंगे। धन्यवाद, श्रीमान अक्पाबला। भगवान आपका भला करे। (धन्यवाद, सुप्रीम मास्टर [चिंग हाई]।) आपका स्वागत है।Photo Caption: ईश्वर सुंदरता/प्रेम से किसी भी एकाकी कोने को रोशन कर देता है!